"भारतीय किसान यूनियन (सरपंच) एक गैर-राजनीतिक और किसानों के हक के लिए समर्पित संगठन है। हमारा मुख्य उद्देश्य देश के अन्नदाता, मजदूरों और ग्रामीण समाज के अधिकारों की रक्षा करना है। हम चौधरी चरण सिंह जी और किसान मसीहाओं के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, बिना किसी भेदभाव के हर किसान की आवाज को शासन और प्रशासन तक पूरी मजबूती से पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"