नगीना तहसील में भाकियू (सरपंच) का धरना सफल: SDM व तहसीलदार ने कई समस्याओं का मौके पर कराया समाधान

​नगीना (बिजनौर):

किसानों और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सरपंच) द्वारा नगीना तहसील में आयोजित धरना-प्रदर्शन सफल रहा। किसानों की एकजुटता और दबाव के चलते प्रशासन को मौके पर पहुंचकर वार्ता करनी पड़ी।

​धरने के दौरान उपजिलाधिकारी (SDM) एवं तहसीलदार ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए दो दिन के भीतर ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके साथ ही शासन स्तर से संबंधित मांगों के निस्तारण हेतु SDM ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने का आश्वासन दिया।

​प्रशासन के सकारात्मक रुख और ठोस आश्वासन के बाद यूनियन ने इसे किसानों के संघर्ष और एकता की जीत बताया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई संगठन इसी मजबूती के साथ आगे भी लड़ता रहेगा।